इंडियन आइडल प्रतिभागी के खाते से रुपये उड़ाने वाले 11 युवक गिरफ्तार

देवघर : साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर देवघर के बिग बाजार सहित नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड व मधुपुर थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी के आरोप […]

देवघर : साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर देवघर के बिग बाजार सहित नगर थाना क्षेत्र के जलसार रोड व मधुपुर थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में छापेमारी की. इस दौरान साइबर ठगी के आरोप में 11 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. इन लोगों के पास से छापेमारी टीम ने 21 मोबाइल सहित आठ एटीएम कार्ड, एक पासबुक, एक चारपहिया वाहन व एक बाइक बरामद किया.

इस संबंध में पुलिस हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बिग बाजार में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करमजोरा निवासी पारो राणा, पिंटू राणा, धुमाडीह गांव निवासी मंटू कुमार, मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी रत्नेश्वर मंडल साइबर अपराध की कमाई के पैसे से खरीदारी करने पहुंचे थे. इसी सूचना पर साइबर डीएसपी ने छापेमारी कर इन चारों को गिरफ्तार कर लिया. इनलोगों के पास से चार मोबाइल व सात एटीएम कार्ड बरामद किये गये.
इनमें कुछ एटीएम कार्ड वैसे हैं, जो बैंक देवघर व आसपास में है ही नहीं. इसके बाद जलसार रोड के एक होटल में छापेमारी कर वहां से सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया गांव निवासी नवीन कुमार, अमित कुमार, राज कुमार व दिलीप कुमार को गिरफ्तार किया गया. इनलोगों के पास से सात मोबाइल फोन, एक पेटीएम एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक व एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया. अंत में मधुपुर थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में छापेमारी कर जितेंद्र कुमार दास, लव कुमार दास व राजेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. इनलोगों के पास से पुलिस ने 10 मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद किया है.
जब्त मोबाइल में यूपीआइ एप से साइबर ठगी के मिले साक्ष्य
एसपी ने इसे देवघर पुलिस की बड़ी सफलता बताया. उन्होंने कहा कि इनलोगों के पास से जब्त मोबाइल में यूपीआइ एप के जरिये साइबर ठगी करने के साक्ष्य मिले हैं. कई अन्य इ-वॉलेट से भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाये गये हैं. इनलोगों ने किन-किन से पैसे की ठगी की है, इसका पता लगाया जा रहा है. सभी के विरुद्ध फिर से एफआइआर दर्ज कराये जायेंगे. जानकारी मिली कि गिरिडीह के बैंगाबाद थाना क्षेत्र के युवकों ने साइबर ठगी कर फ्यूचर पे-वॉलेट से बिग बाजार एकाउंट में रुपये ट्रांसफर किये और खरीदारी करने पहुंचे. इसी बीच गुप्त सूचना पाकर छापेमारी करायी गयी, तो सभी पकड़े गये.
इंडियन आइडल प्रतिभागी अवंति से साइबर ठगी की थी राजकुमार व नवीन ने
एसपी ने बताया कि मुंबई अंतर्गत सैनी थाना क्षेत्र में रहने वाली इंडियन आइडल कालाकार अवंति पटेल से हुई साइबर ठगी में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोंदिया गांव निवासी नवीन कुमार मंडल व राजकुमार का नाम आया था. उस मामले में मुंबई की सैनी थाने की पुलिस राजकुमार को यहां से गिरफ्तार कर साथ में ले गयी थी. वहां के कोर्ट से राजकुमार को जमानत मिला. इसके बाद वापस आकर फिर से उसने साइबर ठगी शुरू कर दी है. अवंति से हुई साइबर ठगी मामले में नवीन को रिमांड करने के लिए मुंबई पुलिस से आग्रह किया जायेगा. एसपी ने यह भी बताया कि जब मुंबई पुलिस यहां से राजकुमार को गिरफ्तार कर ले गयी थी, तभी देवघर पुलिस ने उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वे दोनों अब भी जेल में ही हैं.
छापेमारी टीम में शामिल थे ये पुलिसकर्मी
साइबर डीएसपी नेहा के नेतृत्व में गठित छापेमारी टीम में हवलदार सुरेश मरांडी, पुलिसकर्मी मिलन कुमार, नुनेश्वर ठाकुर, रंजन कुमार दास, तीरथ कुमार सिंह, जैप-5 के दिपेश कुमार, विक्रम कुमार सिंह व अशोक पासवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >