रिटायर्ड बैंककर्मी की डेंगू से हो गयी मौत

प्राइवेट क्लिनिक ले जाने पर बीमारी का चला पता देवघर में डेंगू का प्रकोप देवघर :देवघर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप दिखने लगा है. डेंगू से बंपास टाउन निवासी रिटायर्ड यूको बैंक कर्मी विजय कुमार गुप्ता (76) की मौत हो गयी. उन्हें बुखार रह रहा था या डेंगू हुआ था, कभी इसकी भनक परिजनों […]

प्राइवेट क्लिनिक ले जाने पर बीमारी का चला पता

देवघर में डेंगू का प्रकोप
देवघर :देवघर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप दिखने लगा है. डेंगू से बंपास टाउन निवासी रिटायर्ड यूको बैंक कर्मी विजय कुमार गुप्ता (76) की मौत हो गयी. उन्हें बुखार रह रहा था या डेंगू हुआ था, कभी इसकी भनक परिजनों को नहीं लग सकी. अचानक सोमवार सुबह उन्हें सीने में दर्द होने लगा तो परिजन देवघर-जसीडीह मुख्य मार्ग स्थित निगम कार्यालय के समीप प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक में ले गये. वहां जांच में डेंगू निकला. गंभीर हालत देख डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिये मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर रेफर कर दिया.
वहां भी डॉक्टर ने डेंगू बताते हुए अन्य जांच कराया तो पता चला कि डेंगू के कारण शरीर का ऑर्गेन काम करना बंद कर दिया है. इलाज के दौरान वहीं बुधवार सुबह में उनकी मौत हो गयी. इसके बाद परिजन उनके शव लेकर देवघर लौट आये. वे अपने पीछे विधवा पत्नी सहित दो पुत्र, एक पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के वे सदस्य भी रहे हैं और सेवा काल में कई बार बैंक यूनियन के पदाधिकारी भी चुने गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >