मोहनपुर : ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आने से दंपती की जान चली गयी. रिखिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास स्थित शुक्राहाट के समीप शनिवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर ठाढ़ियारा गांव निवासी मिसरी महतो (65) व उनकी पत्नी चंपा देवी (58) की मौत हो गयी. चंपा देवी गांव की सहिया थी, जो मासिक रिपोर्ट देने पति के साथ बाइक से बीचगढ़ा गांव सहिया साथी के घर जा रही थी.
टूटकर गिरा 11000 वोल्ट का तार, करंट से दंपती की मौत
मोहनपुर : ग्रामीणों द्वारा सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आने से दंपती की जान चली गयी. रिखिया थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव के पास स्थित शुक्राहाट के समीप शनिवार की सुबह बिजली तार की चपेट में आकर ठाढ़ियारा गांव निवासी मिसरी महतो (65) व उनकी […]

रास्ते में शुक्राहाट के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर गिरा पड़ा था. तार पतला होने के कारण बाइक चला रहे मिसरी की नजर उसपर नहीं पड़ी और वे बाइक समेत तार की चपेट में आ गये. जबकि सहिया चंपा दूर जाकर गिर पड़ी. पति को तड़पते देख चंपा ने तार को हाथ से छुड़ाना चाहा तो वह भी करंट की चपेट में आ गयी. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
इसकी सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे. इस दौरान माता-पिता का शव देखकर बदहवास हो चुका पुत्र कैलाश यादव भी गिरे हुए तार की तरफ दौड़ पड़ा. लेकिन, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया व बांस से तार हटाया. इस कारण कैलाश बाल-बाल बच गया. इस पूरी घटना के दौरान बिजली की लाइन नहीं कटी थी. ग्रामीणों द्वारा तार हटाने के बाद विभाग ने लाइन काटी. ग्रामीणों का कहना था कि बिजली तार टूटकर गिरने की सूचना बिजली विभाग को दे दी थी. बावजूद इसके न तो बिजली तार हटाया गया था और न ही बिजली काटी गयी. उक्त टूटे पड़े बिजली तार से करंट प्रवाहित हो रहा था.
विभाग को दी थी सूचना : पंचायत समिति सदस्य अजय यादव ने बताया कि उन्होंने बिजली तार टूटकर गिरे होने की सूचना रात में ही विभाग के अधिकारियों को दी थी. अगर बिजली विभाग मामले को गंभीरता से लेती तो शायद उक्त दंपती करंट तार की चपेट में आने से बच सकते थे. घटना की सूचना मिलने पर रिखिया थाना प्रभारी बसंत कुमार पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे व मृतक दंपती के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा.