कुंडा मोड़ के समीप घर में हजारों की चोरी

देवघर : कुंडा मोड़ के समीप बर्मन कोठी कैंपस में खिड़की का ग्रील उखाड़कर चोर अंदर घुसा और नकदी रुपये सहित जेवरात, बरतन, कपड़े आदि की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में गृहस्वामी अभिनव आनंद ने अज्ञात चोर के खिलाफ कुंडा थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि रात 11 बजे […]

देवघर : कुंडा मोड़ के समीप बर्मन कोठी कैंपस में खिड़की का ग्रील उखाड़कर चोर अंदर घुसा और नकदी रुपये सहित जेवरात, बरतन, कपड़े आदि की चोरी कर फरार हो गये. इस संबंध में गृहस्वामी अभिनव आनंद ने अज्ञात चोर के खिलाफ कुंडा थाने में लिखित शिकायत दी है.

जिक्र है कि रात 11 बजे वह मां के साथ कमरे में सो गया. सुबह करीब पांच बजे उसकी मां उठी, तो दूसरे कमरे के पीछे की खिड़की व उसमें लगे लोहे का ग्रील उखड़ा हुआ था. कमरे के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था. सोने का एक झुमका, रोलगोल्ड का कंगन सेट, कांसा का पांच प्लेट, दो बड़ा कटोरा, पांच सेट कोर्ट, अटैची में रखी साड़ी व नकद नौ हजार रुपये की चोरी कर चोर फरार हो गया. समाचार लिखे जाने तक कुंडा थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >