गणेश मार्केट की एक दुकान में लगी आग, छह लाख की संपत्ति हुई राख

आसपास की दुकानें भी चपेट में आने से बची देवघर : शहर के गणेश मार्केट स्थित विनोद कुमार की राज सिटी गोल्ड नामक मनिहारी दुकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गयी. घटना में दुकान के अंदर रखे शृंगार सहित अन्य सजावट व स्टेशनरी सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार के अनुसार उन्हें करीब छह […]

आसपास की दुकानें भी चपेट में आने से बची

देवघर : शहर के गणेश मार्केट स्थित विनोद कुमार की राज सिटी गोल्ड नामक मनिहारी दुकान में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गयी. घटना में दुकान के अंदर रखे शृंगार सहित अन्य सजावट व स्टेशनरी सामान जलकर राख हो गया. दुकानदार के अनुसार उन्हें करीब छह लाख रुपये की क्षति हुई है. पहले आसपास के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा, तो दुकानदार को सूचित किया. इसके बाद दुकानदार ने नगर थाना सहित अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >