15 दिनों से कुंडा थाने में जल संकट

देवघर : कुंडा थाने में 15 दिनों से जल संकट बरकरार है. इससे थाने के पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को कठिनाई हो रही है. थाने में मौजूद कुआं पूरी तरह सूख गया है. वहीं एक चापानल है, जिससे पानी बहुत कम निकल रहा है. काफी देर तक चापानल चलाने के बाद थोड़ा पानी निकलता है. फिर […]

देवघर : कुंडा थाने में 15 दिनों से जल संकट बरकरार है. इससे थाने के पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मियों को कठिनाई हो रही है. थाने में मौजूद कुआं पूरी तरह सूख गया है. वहीं एक चापानल है, जिससे पानी बहुत कम निकल रहा है. काफी देर तक चापानल चलाने के बाद थोड़ा पानी निकलता है. फिर दो घंटे तक उससे पानी निकलता है.

जल संकट के कारण कुंडा थाने के पुलिसकर्मी स्नान व शौच के लिए सार्वजनिक शौचालय जाते हैं. गर्मी के आरंभ में कुंडा थाने की यह स्थिति है, तो भीषण गर्मी में क्या होगा, इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. पीने के लिए कुंडा थाने के पदाधिकारी सहित पुलिसकर्मी रोजाना 20 लीटर पानी का जार खरीदते हैं. वहीं विभाग द्वारा दिया गया वाटर कूलर भी पानी के अभाव में बंद पड़ा हुआ है. कुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचने वाले लोगों समेत पकड़े जाने वाले आरोपितों को भी जल संकट की वजह से परेशानी हो रही है. इनलोगों को भी थाने में पानी नहीं मिल पाता है.

अगर बोरिंग नहीं हुई, तो होगी मुश्किल : अगर आने वाले दिनों में कुंडा थाने में बोरिंग नहीं करायी गयी, तो मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. जल संकट को लेकर थाना द्वारा विभाग को सूचित कर दिया गया है, बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >