देवघर : पांच करोड़ की लागत से जसीडीह स्टेशन का होगा सौंदर्यीकरण

देवघर : आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन में सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में जसीडीह स्टेशन बदला- बदला नजर आये. इसके लिए रेलवे बार्ड में लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, ताकि आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा सके. रेलवे से मिली जानकारी के […]

देवघर : आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन में सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में जसीडीह स्टेशन बदला- बदला नजर आये. इसके लिए रेलवे बार्ड में लगभग पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, ताकि आसनसोल डिवीजन के जसीडीह स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा सके. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे यात्रियों समेत रेल कर्मियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में कई कार्य किये जा रहे हैं.
इसके तहत जसीडीह स्टेशन के मुख्य द्वार पर दो शंखनुमा आकार के गेट बनाये जायेंगे. जिसके ऊपर डमरू आकर तथा बाबा मंदिर की तरह स्टेशन के ऊपर मंदिर का आकर दिया जायेगा. यह शंख की लंबाई 75 मीटर तथा नौ मीटर ऊंचाई होगी. इसके अलावा जसीडीह स्टेशन पर चल रहे सभी कार्यालय को ऊपर में शिफ्ट किया जायेगा. इसके लिए कार्यालय बनाये जा रहे हैं. इसके लिए गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे का योगदान रहा है.
जसीडीह स्टेशन में क्या-क्या बनेगा
प्लेटफॉर्म के ऊपर यात्रियों के लिए दो रेस्ट हाउस होंगे
पांच हजार यात्रियों के ठहराव के लिए ग्रीन शेड का होगा निर्माण
एमएफसी के समीप शौचालय का निर्माण
पांच नंबर प्लेटफॉर्म पर बनेगा वर्टिकल गार्डन
स्टेशन के समीप बने झरने को छोटा कर सौंदर्यीकरण किया जायेगा
रेल कर्मियों के लिए न्यू सर्कुलेटिंग एरिया के समीप बनेगा क्वार्टर
वेस्ट केबीन के समीप आइओडब्लू कार्यालय का होगा निर्माण
सर्कुलेटिंग एरिया समीप न्यू टैंपो स्टैंड का निर्माण
न्यू सर्कुलेटिंग एरिया समीप पे एंड यूज शौचालय का निर्माण
पूराना सर्कुलेटिंग एरिया से न्यू सर्कुलेटिंग एरिया को जोडने के लिए सड़क का निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >