दरभंगा के श्रद्धालु की मौत

देवघर : सदर अस्पताल में इलाजरत बिहार अंतर्गत दरभंगा के श्रद्धालु शंकर महतो (60) की इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उसे शुक्रवार को ही इलाज के लिये किसी ने भर्ती कराया था. इलाज के दौरान सुबह सात बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक साधु वेश में […]

देवघर : सदर अस्पताल में इलाजरत बिहार अंतर्गत दरभंगा के श्रद्धालु शंकर महतो (60) की इलाज के दौरान शनिवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, उसे शुक्रवार को ही इलाज के लिये किसी ने भर्ती कराया था. इलाज के दौरान सुबह सात बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक साधु वेश में थे. इसके अलावा अस्पताल के रिकॉर्ड में कोई पता अंकित नहीं है. डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना पाकर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस पहुंची. मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >