देवघर : शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का शोषण

देवघर : शादी का प्रलोभन देकर मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का एक सप्ताह तक शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. इसकी भनक चाइल्ड लाइन को लगा, तब सीडब्लूसी के सामने पेश कर नाबालिग की काउंसेलिंग करायी गयी. पहले नाबालिग की मां शिकायत देने को तैयार नहीं थी. समझा-बुझाकर पीड़िता को […]

देवघर : शादी का प्रलोभन देकर मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग का एक सप्ताह तक शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. इसकी भनक चाइल्ड लाइन को लगा, तब सीडब्लूसी के सामने पेश कर नाबालिग की काउंसेलिंग करायी गयी. पहले नाबालिग की मां शिकायत देने को तैयार नहीं थी.
समझा-बुझाकर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. पीड़िता दो जनवरी से गायब थी. इस संबंध में उसके अपहरण की आशंका पर पीड़िता की मां ने शिकायत एसपी को दी थी तथा बेटी को बरामद करने की गुहार लगायी थी. इस बीच 10 जनवरी को पीड़िता वापस लौटी. इसके बाद उसने घटना की जानकारी मां से शेयर की, तब उसे सीडब्लूसी के पास प्रस्तुत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >