देवघर : कर्मचारियों की हड़ताल से डाक विभाग का कामकाज ठप

देवघर : केंद्रीय कर्मचारी के संयुक्त संघर्ष मोर्चा फेडरेशन ऑफ सेंट्रल इंप्लाइज एवं वर्कर्स, नयी दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार से भारतीय डाक कर्मचारी संघ, एफएनपीओ व एनएफपीइ के ग्रुप सी, डाकिया और एमटीएस के द्वारा पूरे भारत के डाकघरों में अपने मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गये. इसका असर डाक […]

देवघर : केंद्रीय कर्मचारी के संयुक्त संघर्ष मोर्चा फेडरेशन ऑफ सेंट्रल इंप्लाइज एवं वर्कर्स, नयी दिल्ली के आह्वान पर मंगलवार से भारतीय डाक कर्मचारी संघ, एफएनपीओ व एनएफपीइ के ग्रुप सी, डाकिया और एमटीएस के द्वारा पूरे भारत के डाकघरों में अपने मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर चले गये. इसका असर डाक विभाग के कार्यों पर पड़ा है.
जिले के प्रधान डाकघर में सभी कर्मचारी कार्यालय के बाहर बैनर-पोस्टर लगा कर घंटों धरने पर बैठे रहे. इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्मदेव प्रसाद साह, अजीत कुमार, अनूप पांडे, नंदकिशोर गुप्ता, प्रदीप घोष, शिव किरण, केके पांडे, कुणाल, सुमित राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >