देवघर : बीएसएसआरयू सदस्यों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

देवघर : ट्रेड यूनियन तथा एफएमआरएआइ द्वारा दो दिवसीय बंदी के आह्वान पर बीएसएसआरयू (एमआर) के सदस्यों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. साथ ही धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बीएसएसआरयू के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रेड यूनियन के ओर से भारत बंद के समर्थन में संघ के सदस्यों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. यह बाजला चौक […]

देवघर : ट्रेड यूनियन तथा एफएमआरएआइ द्वारा दो दिवसीय बंदी के आह्वान पर बीएसएसआरयू (एमआर) के सदस्यों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली. साथ ही धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान बीएसएसआरयू के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ट्रेड यूनियन के ओर से भारत बंद के समर्थन में संघ के सदस्यों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली.
यह बाजला चौक से निकाल कर सुभाष चौक होते हुए रेलवे स्टेशन के रास्ते टावर चौक पहुंची तथा वहां जन सभा का आयोजन किया. उन्होंने बताया कि ट्रेड यूनियन के 12 सूत्री मांगों का समर्थन करते है तथा केंद्र सरकार के मनमानी का विरोध करते है.
साथ ही बुधवार को भी बंद के समर्थन में लगे रहेंगे. इस अवसर पर पर भाष्कर घोषाल, भूषण शंकर चौधरी, कुणाल गौरांई, दीपक दूबे, कुंदन, रजनीश, रूपेश, अभिषेक, अमित, मुकेश तिवारी, प्रीतम, गौरी शंकर, प्रभात श्रीवास्तव, शानू नचिकेता समेत अन्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >