देवघर : विनोद वाजपेयी हत्याकांड में एक आरोपी बबन गिरफ्तार

देवघर : दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड में नगर पुलिस को आंशिक सफलता मिली है. पुलिस ने शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर से एक नामजद अभियुक्त बबन दास को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, उससे कई अहम सुराग मिले हैं. बबन के माध्यम से मुख्य अभियुक्त केशव […]

देवघर : दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड में नगर पुलिस को आंशिक सफलता मिली है. पुलिस ने शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर से एक नामजद अभियुक्त बबन दास को गिरफ्तार किया है. उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, उससे कई अहम सुराग मिले हैं. बबन के माध्यम से मुख्य अभियुक्त केशव दुबे तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी. बबन दास की पल्सर बाइक का ही गोली मारने के बाद भागने में उपयोग किया गया था.
पल्सर जब्त : पुलिस ने उस बाइक को जब्त कर लिया गया है. हालांकि मुख्य अभियुक्त केशव अभी तक पकड़ से बाहर है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बबन दास की बाइक से उतर कर विनोद वाजपेयी को गोली मारी गयी थी. इसके बाद पुन: बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था.
एसडीपीओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बबन के मोबाइल सिम से ही सोशल मीडिया में 24 घंटे के अंदर मार देने की धमकी दी गयी थी. धमकी देने के नौ घंटे के अंदर ही गोली मार कर विनोद की हत्या कर दी थी. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही केशव को पकड़ लिया जायेगा.
देवघर : दवा व्यवसायी विनोद वाजपेयी हत्याकांड में नगर पुलिस को आंशिक सफलता मिली है. पुलिस ने शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर से एक नामजद अभियुक्त बबन दास को गिरफ्तार किया है.
उससे पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के अनुसार, उससे कई अहम सुराग मिले हैं. बबन के माध्यम से मुख्य अभियुक्त केशव दुबे तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिलेगी. बबन दास की पल्सर बाइक का ही गोली मारने के बाद भागने में उपयोग किया गया था.
पल्सर जब्त : पुलिस ने उस बाइक को जब्त कर लिया गया है. हालांकि मुख्य अभियुक्त केशव अभी तक पकड़ से बाहर है. इस संबंध में एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बबन दास की बाइक से उतर कर विनोद वाजपेयी को गोली मारी गयी थी. इसके बाद पुन: बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था.
एसडीपीओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि बबन के मोबाइल सिम से ही सोशल मीडिया में 24 घंटे के अंदर मार देने की धमकी दी गयी थी. धमकी देने के नौ घंटे के अंदर ही गोली मार कर विनोद की हत्या कर दी थी. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही केशव को पकड़ लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >