देवघर : सेंट्रल जेल के चार कैदी कर सकते हैं जेल ब्रेक

कैदी राजेश यादव सहित बाबा परिहस्त, राहुल मिश्रा व संदीप कुमार सिंह को दूसरे जेल ट्रांसफर करने की अनुशंसा एसपी ने डीसी को भेजा पत्र देवघर : सेंट्रल जेल में कतिपय दबंग बंदी दबंगई करते हैं. उनलोगों के कई साथी बाहर रहकर लोगों को धमकाते हैं. यह सब उन बंदियों के इशारे पर होता है. […]

कैदी राजेश यादव सहित बाबा परिहस्त, राहुल मिश्रा व संदीप कुमार सिंह को दूसरे जेल ट्रांसफर करने की अनुशंसा
एसपी ने डीसी को भेजा पत्र
देवघर : सेंट्रल जेल में कतिपय दबंग बंदी दबंगई करते हैं. उनलोगों के कई साथी बाहर रहकर लोगों को धमकाते हैं. यह सब उन बंदियों के इशारे पर होता है. इस संबंध में नगर पुलिस ने जांच-पड़ताल किया और एसपी को कार्रवाई की अनुशंसा की. उसी आधार पर एसपी ने चार बंदियों को सेंट्रल जेल से अन्यत्र कारा में ट्रांसफर करने के लिये पत्र लिखा. एसपी द्वारा लिखे पत्र में सेंट्रल जेल बंदी बिहार अंतर्गत सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र निवासी राजेश यादव सहित देवघर निवासी बंदी बाबा परिहस्त, राहुल मिश्रा व कास्टर टाउन निवासी बंदी संदीप कुमार सिंह को यहां से अन्यत्र जेल में ट्रांसफर करने की अनुशंसा की है.
इन बंदियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी संलग्न कर भेजा गया है. कहा गया है कि नये अपराधियों के साथ गिरोह बनाकर अपराध कराना व करना इनलोगों की कार्यशैली है. कोर्ट में पेशी के दौरान इनलोगों द्वारा जेल ब्रेक की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता. वहीं पुलिस को झांसा देकर भी उक्त सभी फरार हो सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >