देवघर : फ्लैट के लिए 10 दिसंबर तक करें आवेदन

पांच लाख में मिलेगा फ्लैट, आज होगी भूमि चिह्नित देवघर : देवघर नगर निगम क्षेत्र में 2015 से पहले से रह रहे वैसे लोग जिनके पास अपना मकान नहीं है, उन्हें नगर निगम की ओर से किफायती दर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मकान दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन भरने की तिथि 10 दिन बढ़ा […]

पांच लाख में मिलेगा फ्लैट, आज होगी भूमि चिह्नित
देवघर : देवघर नगर निगम क्षेत्र में 2015 से पहले से रह रहे वैसे लोग जिनके पास अपना मकान नहीं है, उन्हें नगर निगम की ओर से किफायती दर पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मकान दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन भरने की तिथि 10 दिन बढ़ा दी गयी है. अब आवेदक 10 दिसंबर तक आवेदन दे सकेंगे. इससे संबंधित पत्र नगर विकास एवं आवास विभाग से आ गया है.
शनिवार को भूमि चिह्नित की जायेगी. भवन निर्माण के लिए रामपुर तालाब के किनारे की जमीन की मापी कर दाग दिया जायेगा. 15 जनवरी 2019 तक खुदाई का काम शुरू हो जायेगा. वार्ड नं 25 के रामपुर मौजा में दो रूम अटैच लैट्रिन-बाथरूम व किचन सहित मकान रहेगा. इसमें लगभग 500 से 700 फ्लैट बनाये जायेंगे. इसमें चार से पांच लाख के अंदर जरूरतमंदों को मकान मिलेगा.
जुड़को बनवायेगा अपार्टमेंट
जुड़को 40 करोड़ की लागत से पांच एकड़ में रामपुर में अपार्टमेंट बनायेगा. इसका डीपीआर बन कर तैयार है. 2015 से पहले निगम में रहनेवाले लोग ही मकान पाने के हकदार होंगे. वहीं बैंक से लोन दिलाने में निगम मदद करेगा. पीएम वेबसाइट से आॅनलाइन भी आवेदन लिया जा रहा है.
क्या कहते हैं सिटी मैनेजर
सिटी मैनेजर प्रकाश मिश्रा ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग की यह स्कीम है. इसमें आवेदन जमा करने की तिथि पहले 30 नवंबर तक थी. इसे 10 दिन विस्तार कर 10 दिसंबर कर दिया गया है. आवेदन के साथ आधार कार्ड, शपथ पत्र, तीन फोटो देना होगा. लाभुक का नाम चयनित होने के बाद 200 रुपये जमा करना होगा. इसके बाद किश्त शुरू हो जायेगा. इसमें ऑन लाइन व ऑफ लाइन दोनों स्तर से आवेदन दे सकते हैं. अधिक जानकारी लेने के लिए निगम ऑफिस में आकर संपर्क कर सकते हैं.
क्या है नियम
निगम क्षेत्र में 2015 से पहले बसोबास करता हो
पति-पत्नी के नाम से कहीं मकान व जमीन नहीं हो
वार्षिक आमदनी तीन लाख से कम हो
क्या-क्या होगी सुविधा
दो रूम का फ्लैट में किचन, लैट्रिन रूम, बाथरूम, हॉल के साथ-साथ पानी, बिजली, गार्डेन, दुकान, स्वीमिंग पूल, सुरक्षा, गाड़ी पार्किंग आदि की सुविधा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >