ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रद्द रही चार ट्रेनें

देवघर : आसनसोल डिवीजन के सीतारामपुर-झाझा स्टेशन के बीच विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरिंग वर्क को लेकर अप व डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक के कारण चार ट्रेन रद्द रही तथा कई ट्रेन घंटों विलंब से चली. जिससे रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. रेलवे से मिली […]

देवघर : आसनसोल डिवीजन के सीतारामपुर-झाझा स्टेशन के बीच विभिन्न स्थानों पर इंजीनियरिंग वर्क को लेकर अप व डाउन लाइन पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया. ब्लॉक के कारण चार ट्रेन रद्द रही तथा कई ट्रेन घंटों विलंब से चली. जिससे रेल यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को अप व डाउन की 63565-66 जसीडीह-झाझा-जसीडीह व 53049-50 हावड़ा-मोकामा-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन रद्द रही. तथा 53039 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर ट्रेन आसनसोल स्टेशन तक ही चली. रविवार को डाउन व अप की कई ट्रेनें घंटों विलंब से चली. डाउन की 13008 तूफान एक्सप्रेस नौ घंटे, 13006 पंजाब मेल सात घंटे, 12304 नयी दिल्ली-हावड़ा पूर्वा सुपरफास्ट पांच घंटे, 12274 नयी दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस तीन घंटे,18621 पटना-हटिया पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस चार घंटे.
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस तीन घंटे, 12334 विभूति सुपरफास्ट एक घंटे, 53132 मुजफ्फरपुर-सियालदाह पैसेंजर एक घंटे तथा अप की 18622 हटिया-पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, 63561 आसनसोल-जसीडीह पैसेंजर चार घंटे, 13287 साउथबिहार एक्सप्रेस तीन घंटे, 63567 आसनसोल-झाझा पैसेंजर तीन घंटे, 13019 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे, 63573 जसीडीह-क्यूल पैसेंजर दो घंटे, 12317 अकालतख्त सुपरफास्ट डेढ़ घंटे, 53131 सियालदाह-मुजफ्फपुर पैसेंजर डेढ़ घंटे, 11105 कोलकाता-झासी एक्सप्रेस एक घंटा,18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >