30 लाख से बनेगा मधुपुर रेल स्टेडियम

देवघर : सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 2.23 करोड़ रुपये दिये हैं. स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत मधुपुर रेल स्टेडियम निर्माण के लिए 30 लाख रुपये दिया गया है. दुमका जिला के जरमुंडी स्थित बेलदाहा में प्रोग्रामिंग हॉल के लिए 6.75 लाख रुपये, नरगंजो में मूड […]

देवघर : सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने गोड्डा संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 2.23 करोड़ रुपये दिये हैं. स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत मधुपुर रेल स्टेडियम निर्माण के लिए 30 लाख रुपये दिया गया है.
दुमका जिला के जरमुंडी स्थित बेलदाहा में प्रोग्रामिंग हॉल के लिए 6.75 लाख रुपये, नरगंजो में मूड हाउस निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, बासुकिनाथ व राजा सिमरिया में पार्क निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, मधुपुर में विद्या विकास समिति के चहारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, मोहनपुर में मैरिज हॉल निर्माण के लिए 40 लाख रुपये, बैद्यनाथ पुस्तकालय लक्ष्मीपुर चौक के फर्स्ट फ्लोर निर्माण के लिए 22.20 लाख रुपये, पाथरोल मधुपुर में लाइब्रेरी बिल्डिंग के लिए 20.35 लाख रुपये, मधुपुर स्थित शेखपुरा व लालगढ़ में दुर्गा मंदिर तक पेवर्स लगाने के लिए 9.21 लाख व 4.75 लाख रुपये दिये गये हैं.
सांसद की अनुशंसा पर डीसी सह जिला दंडाधिकारी देवघर राहुल कुमार सिन्हा द्वारा 30 लाख रुपये का चेक डीआरएम आसनसोल को उपलब्ध कराया गया है. निर्देश दिया गया है कि एमपी लैंड के मार्गदर्शिका के निर्धारित प्रावधान के तहत खर्चों से संबंधित ब्योरा समय-समय पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये. योजना की राशि खर्च होने के बाद उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >