देवघर : खेल-खेल में चली गोली युवक के पैर में लगी

मोहनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ियारी गांव की घटना देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ियारी गांव में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन गांव के करीब सात-आठ युवक एक जगह पर बैठकर गंजा पी रहे थे. उसी दौरान एक व्यक्ति ने रिवाॅल्वर निकालकर फायरिंग कर दिया. घटना में श्रीकांत यादव के बायें पैर में गोली […]

मोहनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ियारी गांव की घटना
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ियारी गांव में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन गांव के करीब सात-आठ युवक एक जगह पर बैठकर गंजा पी रहे थे. उसी दौरान एक व्यक्ति ने रिवाॅल्वर निकालकर फायरिंग कर दिया. घटना में श्रीकांत यादव के बायें पैर में गोली लग गयी. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार को दी. सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना प्रभारी पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंची व घायल युवक को इलाज के लिये सदर अस्पताल भेजा. घटनास्थल से छह युवकों को थाना लाकर मोहनपुर पुलिस पूछताछ कर रही है.
इधर सदर अस्पताल में सर्जन डॉ रंजन सिन्हा ने श्रीकांत के पैर की सर्जरी कर फंसी हुई गोली निकाली. मौके पर डीएस डॉ विजय कुमार व डॉ सीके शाही भी थे. डॉक्टरों ने श्रीकांत की हालत खतरे से बाहर बतायी है. पूछे जाने पर थाना प्रभारी ने कहा कि जांच-पड़ताल जारी है. छह को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. दोषी को चिह्नित कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >