4.38 लाख की नकदी व जेवरात की चोरी, ग्रिल उखाड़कर घर के अंदर घुसे चोर

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मुहल्ले में नंदन पहाड़ रोड कालीबाड़ी स्थित एक घर की खिड़की उखाड़कर चोर घुसे और नकदी, जेवरात सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की है. गृहस्वामी कुमार राजीव रंजन ने घटना की लिखित शिकायत नगर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है. […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान मुहल्ले में नंदन पहाड़ रोड कालीबाड़ी स्थित एक घर की खिड़की उखाड़कर चोर घुसे और नकदी, जेवरात सहित लाखों के सामान की चोरी कर ली. घटना सोमवार रात की है. गृहस्वामी कुमार राजीव रंजन ने घटना की लिखित शिकायत नगर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है.
जिक्र है कि रात में चोर खिड़की का ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे और अलमारी तोड़कर उसमें रखे नकद 50 हजार रुपये सहित सोने की दो चेन, सोने की चार लॉकेट, आठ कानबाली, सोने की दो अंगूठी, सोने के दो बोसा, चांदी की पायल, बिछिया, अंगुठी चोरी कर फरार हो गये. चोरों ने राजीव के घर से 129 ग्राम सोने का आभूषण व 25 भर चांदी जेवरात चोरी कर ली.
चोरी हुई सामान की कीमत गृहस्वामी ने करीब 4.38 लाख रुपये आंकी है. बताया गया कि जेवरात राजीव के बहन की शादी के लिए जमा कर रखा गया था. सुबह नींद खुलने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई. इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव सहित नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार, एएसआइ प्रमोद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की.
वहीं शाम में फोरेंसिक विशेषज्ञ मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों के अंगुली व अन्य निशान का सैंपल लिया. दशहरा को लेकर इन दिनों नगर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी है. हाल के दिनों में बेलाबगान इलाके में कई चोरी हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >