देवघर में प्लास्टिक पार्क का रास्ता साफ, मिले पांच करोड़ रुपये

देवघर : देवीपुर में प्लास्टिक पार्क की स्थापना का रास्ता साफ हो गया. तीन अक्तूबर को दिल्ली में हुई एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में देवघर में 81 करोड़ रुपये से बनने वाले प्लास्टिक पार्क के डीपीआर की अंतिम स्वीकृति मिल गयी. इस स्वीकृति के साथ-साथ केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने देवघर में प्लास्टिक पार्क […]

देवघर : देवीपुर में प्लास्टिक पार्क की स्थापना का रास्ता साफ हो गया. तीन अक्तूबर को दिल्ली में हुई एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में देवघर में 81 करोड़ रुपये से बनने वाले प्लास्टिक पार्क के डीपीआर की अंतिम स्वीकृति मिल गयी. इस स्वीकृति के साथ-साथ केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने देवघर में प्लास्टिक पार्क के लिए पांच करोड़ रुपये भी दे दिया है.
इस राशि से प्रथम चरण में प्लास्टिक पार्क की जमीन की घेराबंदी, सड़क व आधारभूत संरचना पर काम होगा. अक्तूबर अंतिम सप्ताह में प्लास्टिक पार्क का टेंडर निकलेगा व नवंबर माह में प्लास्टिक पार्क का काम चालू हो जायेगा. 81 करोड़ रुपये के इस प्लास्टिक पार्क में आधी राशि केंद्र सरकार देगी व आधी राशि राज्य सरकार देगी. एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में इसकी भी स्वीकृति मिल गयी कि इस प्लास्टिक पार्क में 2250 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा. प्लास्टिक पार्क में 100 बेड के डोरमेट्री की सुविधा भी होगी.
111 इंडस्ट्रीज करेगी निवेश : देवीपुर के प्लास्टिक पार्क में 111 इंडस्ट्रीज निवेश करेगी. प्लास्टिक पार्क में काम करने वालों को प्राइमरी ट्रेनिंग भी छोटी इकाई में दी जायेगी. इस प्लास्टिक पार्क में कुर्सियां, मग, ब्लड बैग, वाटर फिल्टर, छाया नेट, ड्रिप एरिगेशन, मल्चिंग शीट, पॉली नर्सरी हाउस समेत राज्य सरकार के कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक प्रोडक्ट को तैयार किया जायेगा.
इसके साथ ही निवेशक प्लास्टिक कल्चर के अन्य प्रोडक्ट का भी उत्पादन करेंगे. केंद्र सरकार सीपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) की स्थापना भी देवघर में करेगी. सीपेट की लागत 28.15 करोड़ रुपये होगी. एक्सपर्ट कमेटी ने सीपेट के डीपीआर की भी तकनीकी अनुशंसा कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >