अस्पताल के पीछे नाले में मिला कांवरिया का शव

देवघर : सदर अस्पताल के पीछे दक्षिणी छोर के नाले में एक 35 वर्षीय मृत कांवरिया का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी के प्रभारी एसआइ राजबल्लभ सिंह पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसआइ सिंह ने बताया कि देखने से लग रहा है […]

देवघर : सदर अस्पताल के पीछे दक्षिणी छोर के नाले में एक 35 वर्षीय मृत कांवरिया का शव बरामद किया गया है. शव मिलने की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी के प्रभारी एसआइ राजबल्लभ सिंह पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसआइ सिंह ने बताया कि देखने से लग रहा है कि उक्त कांवरिया वहां चार-पांच दिन से मृत पड़ा होगा.
करीब एक सप्ताह पूर्व उसे नशे में अस्पताल परिसर में घूमते देखा गया था. आशंका जाहिर की जा रही है कि नशे में ही वह नाले में तीन-चार दिनों तक गिरा पड़ा रहा होगा तथा दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. शव से दुर्गंध निकलने लगी, तो आसपास के लोग वहां देखने पहुंचे. कांवरिया को मृत पड़ा देख ओपी को सूचित किया गया.
इस संबंध में सदर अस्पताल के गार्ड सूरज का बयान दर्ज कर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी ने नगर थाने को भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक मृतक कांवरिया की पहचान नहीं हो सकी है. शव के सड़े रहने के कारण अस्पताल प्रबंधन ने उसकी अंत्येष्टि कराने का आग्रह किया. एसडीओ के आदेश पर निगम द्वारा मृत कांवरिया के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >