देवघर : एक आेर स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में खुले में शौच से मुक्त करने के लिए भारत सरकार की ओर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. लोगों की सुविधा के लिए जगह- जगह सामुदायिक शौचालय खोले जा रहें हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग की उदासीनता से सामुदायिक शौचालय को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. ऐसा की मामला वार्ड नं 17 के देवघर स्टेशन के नजदीक देखने को मिला है. रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम के उदय महाराज ने पूरे शौचालय पर दावा जताया है. उसे अपने घेरे में ले लिये हैं. इससे मुहल्ले के लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है. नगर निगम की ओर से मुहल्लेवासियों की सुविधा के लिए 21 लाख की लागत से इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. इस पर अधिकार जताते हुए उदय महाराज ने गेट लगा दिया है. इसके यूरिनल रूम में सीमेंट रख दिया है. इससे लोगों को परेशानी हो रही है.
भारत सरकार की ओर देशव्यापी अभियान चलाया
देवघर : एक आेर स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे देश में खुले में शौच से मुक्त करने के लिए भारत सरकार की ओर देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. लोगों की सुविधा के लिए जगह- जगह सामुदायिक शौचालय खोले जा रहें हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग की उदासीनता से सामुदायिक शौचालय को हड़पने का […]

वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने कहा
वार्ड 17 के पार्षद प्रतिनिधि सह पति मुकुंदर महथा ने कहा कि इसके बनने के बाद ही उदय महाराज ने अपने अधीन कर लिया है. पार्षद मंजू देवी ने विरोध जताया था. इसके बाद आम जनता के लिए सुविधा मुहैया करायी गयी. हालांकि इसमें गेट लगा रहता है. कहने के बाद गेट खोल दिया जाता है. यह शौचालय वार्ड नं 15 के नाम से बना है. वहां जगह के अभाव में वार्ड 17 में बना दिया है. उस समय विरोध किये थे. निगम की ओर से वार्ड 15 की बात कह कर चुप करा दिया जाता था.
क्या कहते हैं उदय महाराज
रामकृष्ण विवेकानंद सेवा आश्रम के उदय महाराज ने कहा कि हमने सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए 1200 सौ स्क्वायर फीट जमीन दी है. इसके लिए नगर विकास विभाग से पत्राचार किया है. यह सामुदायिक शौचालय मेरे आश्रम के बच्चे के लिए बनाया गया है. बावजूद मुहल्ले के लोगों को सुविधा मुहैया करा रहे हैं. एक भू-माफिया शुरू से परेशान कर रहा है. वह 70 हजार रुपये मांग रहा है. मेरे द्वारा नहीं देने पर अफवाह फैला कर आश्रम को बदनाम किया जा रहा है.