चोरी गया हजारों का बिजली क्वाइल बरामद

चितरा : करौं थाना व चितरा थाना की सीमा पर स्थित गौंरा गांव में भारत सरकार ग्राम ज्योति योजना के तहत 25 केेवी के तहत ट्रांसफर्मर लगाया जा रहा था. बिजली चालू होने के पूर्व ही ट्रांसफर्मर के प्राइमरी व सेकंडरी क्वाइल को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था. इसे कांड दर्ज होने के […]

चितरा : करौं थाना व चितरा थाना की सीमा पर स्थित गौंरा गांव में भारत सरकार ग्राम ज्योति योजना के तहत 25 केेवी के तहत ट्रांसफर्मर लगाया जा रहा था. बिजली चालू होने के पूर्व ही ट्रांसफर्मर के प्राइमरी व सेकंडरी क्वाइल को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था. इसे कांड दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर टीम गठित कर सघन छापेमारी कर बरामद कर लिया गया. चितरा थाना प्रभारी कैलाश कुमार ने बताया कि टीम गठित कर सघन छापेमारी की गई.

चोरी किये सातों क्वाइल को बुधवार की सुबह 10 बजे घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर करौं थाना क्षेत्र स्थित मांझीडीह बहियार के पास झाड़ी से बरामद कर लिया गया. संबंधित इंजीनियर के अनुसार चोरी किये गये क्वाइल की कीमत 70 हजार रुपये है. साथ ही कहा कि अभियुक्त की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.
छापेमारी टीम में थाना के एएसआई बबलू कुमार, शंभू कुमार, हैदर अली, लोहिया उरांव, चौकीदार मागा राम, मनोज कुमार व सशस्त्र बल शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >