चाकू की नोक पर युवती से रेप

जंगल में युवती के साथ दिया घटना को अंजाम एक आरोपित राजू हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज पेड़ के नीचे मिली युवती देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव की एक 20 वर्षीय युवती को दो युवक उठा कर जंगल ले गये और चाकू का भय दिखा कर उसके साथ एक […]

जंगल में युवती के साथ दिया घटना को अंजाम

एक आरोपित राजू हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज
पेड़ के नीचे मिली युवती
देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बीचकोड़ा गांव की एक 20 वर्षीय युवती को दो युवक उठा कर जंगल ले गये और चाकू का भय दिखा कर उसके साथ एक ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है. दुष्कर्म की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने घटना की एफआइआर दर्ज कर ली है.
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, बीते रविवार की रात को युवती शौच के लिए निकली थी. इसी क्रम में अचानक गायब हो गयी थी. रात में परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली. सोमवार की सुबह परिवार के सदस्य खोजबीन करते हुए जंगल की ओर गये, तो देखा की पेड़ के नीचे युवती डरी-सहमी बैठी हुई है. पीड़िता ने परिजन को बताया कि गांव का राजू हेंब्रम व उसके दोस्त ने रविवार की रात को उसे उठाकर जंगल की ओर ले गये थे तथा उसके चाकू का भय दिखा कर दुष्कर्म किया. साथ ही धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को दी, तो जान से मार देंगे. मामले में एक आरोपित राजू हेंब्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >