होटल कर्मी की मोबाइल चोरी, पकड़ा गया स्टाफ

देवघर : पंडित बीएन झा पथ स्थित एक होटल के कर्मी द्वारा दूसरे कर्मी की मोबाइल चोरी कर ली गयी. इस संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा निवासी पप्पू कुमार यादव ने मामले की सूचना होटल मालिक को दिया. इसके बाद सीसीटीवी की जांच करायी गयी. फुटेज में स्पष्ट दिखा कि जामताड़ा जिले के […]

देवघर : पंडित बीएन झा पथ स्थित एक होटल के कर्मी द्वारा दूसरे कर्मी की मोबाइल चोरी कर ली गयी. इस संबंध में रिखिया थाना क्षेत्र के ठढ़ियारा निवासी पप्पू कुमार यादव ने मामले की सूचना होटल मालिक को दिया. इसके बाद सीसीटीवी की जांच करायी गयी. फुटेज में स्पष्ट दिखा कि जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पास्ता गांव निवासी कर्मी गोपाल मंडल उसका मोबाइल गायब कर रहा है. इसके बाद पीसीआर-5 की टीम को बुलाकर गोपाल को उनलोगों के हवाले कर दिया गया. पीसीआर-5 के एएसआइ शशिभूषण लाल गोपाल को लेकर नगर थाना पहुंचे और उनलोगों के हवाले कर दिया गया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >