तेज स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच्ची की मौत

गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर नवाब मोड़ के पास हुई दुर्घटना

मधुपुर. गिरिडीह-मधुपुर एनएच 114ए पर नवाब मोड़ के निकट बुधवार को सड़क दुर्घटना में सात वर्षीय बच्ची खुशी कुमारी की मौत हो गयी. मृत बच्ची की पहचान पथरिया गांव निवासी विनोद कोल की पुत्री के रूप में किया गया है. घटना के बाद आसपास से भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना पर बुढ़ैई थाना की पुलिस समेत मधुपुर सीओ यामुन रविदास पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्ची को अनुमंडलीय अस्पताल मधुपुर पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाबत बताया जाता है कि बच्ची अपने पिता के साथ नवाब मोड़ पर स्थित दुकान से कुछ जरूरी सामान खरीदने गयी थी. दुकान से वापस लौटने के क्रम में तेज रफ्तार काले रंग के स्काॅर्पियो की चपट में आकर बच्ची दुर्घटना की शिकार हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है. बताया जाता है कि मृत बच्ची खुशी गांव के ही विद्यालय में दूसरी कक्षा की छात्रा थी. वह दो बहनों में बड़ी थी. उसके पिता दिहाड़ी मजदूर है. घटना के बाद घर में मातम का माहौल है. इधर मौके पर पहुंचे सीओ यामुन रविदास ने पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की खोजबीन कर रही है. घटना स्थल के आसपास विभिन्न प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है. हाइलार्ट्स : गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर नवाब मोड़ के पास हुई दुर्घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >