20 परसेंट कमीशन पर जाबिर हर महीने करता था 20 लाख ट्रांजेक्शन

चितरा : चितरा एसबीआइ एटीएम से साइबर ठगी के पैसे निकालते पालोजोरी थाना क्षेेत्र के रघुनाथपुर निवासी जाबिर अंसारी को चितरा पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखकर दूसरा साइबर आरोपित रियाज अंसारी भागने में सफल रहा. पूछताछ में जाबिर ने बताया कि वह 20 फीसदी कमीशन पर लगभग 20 […]

चितरा : चितरा एसबीआइ एटीएम से साइबर ठगी के पैसे निकालते पालोजोरी थाना क्षेेत्र के रघुनाथपुर निवासी जाबिर अंसारी को चितरा पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को देखकर दूसरा साइबर आरोपित रियाज अंसारी भागने में सफल रहा. पूछताछ में जाबिर ने बताया कि वह 20 फीसदी कमीशन पर लगभग 20 लाख का ट्रांजेक्शन हर महीने आइएमपीएस से करता था.
उसके पास से दो मोबाइल, एसबीआइ के एटीएम व सीएचपी का खाता भी बरामद किया गया है. उसके एकाउंट स्टेटमेंट निकालने पर भी राशि का जिक्र मिला. पुलिस ने जाबिर को जेल भेज दिया है. अब फरार ठग की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस मौके पर एएसआइ बबलू कुमार, लोहिया उरांव, चौकीदार मनोज कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >