फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, दो किशोर समेत 12 पकड़ाये

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के मुंडामुंडी गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी की. इस दौरान 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो किशोरों को निरुद्ध किया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर देवीपुर थाना क्षेत्र के मुंडामुंडी गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी की. इस दौरान 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो किशोरों को निरुद्ध किया गया. ये सभी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर 10 आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया तथा कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं निरुद्ध किये गये दोनों किशोर को जेजे बोर्ड में पेश कराया गया तथा बोर्ड के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह दुमका पहुंचाया गया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के बजरमरुआ गांव निवासी पंकज कुमार दास, पवन दास व नितेश कुमार दास, सारठ थाना क्षेत्र के करैहया गांव निवासी चंदन दास, शैलेश कुमार दास व विक्रम कुमार, बिहार प्रांत के जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के विशुनपुर निवासी आकाश कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के जयंतीग्राम निवासी संजीत कुमार दास, मधुपुर निवासी दीपक कुमार दास व टिटिहियाबांक निवासी नंदलाल कुमार दास शामिल हैं. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम द्वारा 15 मोबाइल सहित 20 सिम कार्ड व सात प्रतिबिंब टारगेटेड सिम कार्ड जब्त किये गये. जांच में इनलोगों के पास से बरामद सात मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व आठ मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे फर्जी क्रेडिट कार्ड अधिकारी बनकर फर्जी मोबाइल नंबर से उपभोक्ताओं को कॉल कर झांसे में लेते थे व केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर ठगी करते थे. इसके अलावा फर्जी बैंक व कस्टमर अधिकारी बनकर भी ग्राहकों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर नागेंद्र प्रसाद सिन्हा सहित एसआइ घनश्याम गंझू व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. हाइलाइट्स -15 मोबाइल सहित 20 सिम कार्ड व सात प्रतिबिंब टारगेटेड सिम कार्ड जब्त -जब्त सात मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व आठ मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिली ऑनलाइन शिकायत -देवीपुर थाना क्षेत्र के मुंडामुंडी गांव के समीप जंगल झाड़ी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >