बच्चा नहीं होने पर कर दी पत्नी की हत्या, एफआइआर

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी (27 वर्ष) रानी किस्कू की हत्या की घटना को लेकर मृतिका के पिता के बयान पर थाना में एफआइआर दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में लड़की के पिता ने कहा कि दस वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी जसीडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी […]

देवघर : जसीडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी (27 वर्ष) रानी किस्कू की हत्या की घटना को लेकर मृतिका के पिता के बयान पर थाना में एफआइआर दर्ज किया गया है. दर्ज मामले में लड़की के पिता ने कहा कि दस वर्ष पूर्व उसकी पुत्री की शादी जसीडीह थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव निवासी मोचरू मुर्मू के पुत्र दिलीप मुर्मू के साथ हुई थी. पुत्री को बच्चा नहीं होने पर पति उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.
इस बात को लेकर पारिवारिक स्तर पर कई बार पंचायती भी की गयी थी. वहीं चार दिन पूर्व दोनों को समझा-बुझाकर मायके लाया गया था. जहां से बीते शुक्रवार की रात ससुराल ले जाने के क्रम में बिशनपुर गांव के रेलवे ट्रैक के समीप उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया. इस घटना को लेकर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >