ब्लड बैंक में आप भी करें रक्तदान ब्लड बैंक में है 21 यूनिट ब्लड

देवघर : श्रावणी मेला में अभी नौ दिन शेष हैं और देवघर ब्लड बैंक में खून की कमी हो गयी है. आपात स्थिति के लिए ब्लड बैंक में खून का पर्याप्त स्टॉक हो, इसके लिए ब्लड बैंक आमलोगों को रक्तदान के लिए बुला रहा है. खून की कमी से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं सहित […]

देवघर : श्रावणी मेला में अभी नौ दिन शेष हैं और देवघर ब्लड बैंक में खून की कमी हो गयी है. आपात स्थिति के लिए ब्लड बैंक में खून का पर्याप्त स्टॉक हो, इसके लिए ब्लड बैंक आमलोगों को रक्तदान के लिए बुला रहा है. खून की कमी से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं सहित आम मरीजों को परेशानी हो सकती है. उन्हें खून के लिए मरीजों को जहां-तहां भटकना पड़ सकता है. जिले में प्रतिदिन मरीजों को करीब 25 से 30 यूनिट ब्लड की आवश्यकता है. इसके अलावा मेला में अतिरिक्त ब्लड की मांग बढ़ जाती है.

जानकारी के अनुसार, देवघर ब्लड बैंक मेला के पूर्व जिला तथा अन्य राज्य से आये सामाजिक संस्थाओं तथा समाजसेवी ने खून की कमी को देखते हुए ब्लड डोनेट किया था. जिससे मेला के पूर्व करीब 200 यूनिट खून ब्लड बैंक में था. वहीं मेला के नौ दिन शेष रहते ही ब्लड बैंक में खून की कमी हो गयी है. शनिवार को महज 21 यूनिट ही बचे हुए है. इसमें से ही मेला में आने वाले बीमार श्रद्धालुओं व आम मरीजों को खून उपलब्ध कराना है. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से थेलेसीमिया, हेमोफिलिया, सिक्लसेनिया, एआरटी पॉजिटिव समेत अन्य को ब्लड नि:शुल्क में दिये जाने का प्रावधान है.

खून की कमी को पूरा करने आगे आयें लोग : जिले में आमलोगों की सेवा व सुविधा के लिए कई संस्थाएं संचालित हो रही है. इसमें लोगों को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि खून की कमी को पूरा किया जा सके. इसके लिए संस्था के अलावा आमजनों को भी जागरूक करना आवश्यक है. विशेषज्ञों के अनुसार, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में ब्लड डोनेट कर सकता है. हर तीन माह में ब्लड डोनेट करने से शरीर में खून की रिफिलिंग होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >