देवघर : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शहर में विभिन्न राजनीतिक दलों सहित संस्थाओं ने जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजपा कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी. जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने भी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम में जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सुधांशु शेखर वरनवाल, केडी चौधरी, विजया सिंह, अभयआनंद झा, गोविंद यादव, संजयानंद झा, नवल राय, संजीव जेजवाड़े, सोनाधारी झा, विनय चंद्रवंशी, अशोक झा, सचिन सुल्तानियां, राहुल चौधरी, मनीष केसरी आदि उपस्थित थे.
भाजपा अटल सेना ने जलायी मोमबत्ती
भाजपा अटल सेना द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गयी. टावर चौक पर कैंडल मार्च निकाल कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. जिलाध्यक्ष सींटू उपाध्याय की अगुवाई में भाजपा अटल सेना के कार्यकर्ताओं के साथ शहर के सम्मानित नागरिक, बुद्धिजीवी, भाजपा के कार्यकर्ता, सभी मंच, मोरचा के कार्यकर्ता, संघ के सदस्य आदि लोगों ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अटल सेना के नगर अध्यक्ष बिट्टू पांडेय, जिला प्रभारी शान खवाड़े, जिला उपाध्यक्ष प्रीतम खवाड़े, प्रदेश मंत्री सागर झा, नीरज प्रकाश, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रोहित सुल्तानियां, जिला संगठन मंत्री दिलीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल, जिला महामंत्री विजय सिन्हा, राष्ट्रीय सचिव सुमन भारद्वाज आदि शामिल थे.
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि
भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्थानीय होटल में शोकसभा कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गयी. शोकसभा में प्रकोष्ठ के संयोजक पिंटू तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जेजवाड़े, 20 सूत्री उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक, देवघर प्रखंड के महामंत्री ईश्वर प्रसाद राय, अजीत राय, विनोद मांझी, बाबू दा, विजया सिंह, बिंदु पाठक, प्रेम शंकर राय, कुसुम सिंह, लालू कुमार, अनिल कुमार वर्मा आदि शामिल थे.
