शिवगंगा की सफाई पर लगा पैसे का ग्रहण

देवघर : पैसे का भुगतान नहीं होने के कारण शिवगंगा की सफाई पर अब ग्रहण लगने लगा है. शिवगंगा की सफाई के लिए लगाये गये फिल्टरेशन प्लांट का मेंटेनेंस चार्ज भुगतान नहीं करने पर कंपनी यह महत्वपूर्ण योजना बंद करने का विचार कर रही है. ओआरआइपीएल कंपनी के साइड इंचार्ज रिजवान ने बताया कि प्रोजेक्ट […]

देवघर : पैसे का भुगतान नहीं होने के कारण शिवगंगा की सफाई पर अब ग्रहण लगने लगा है. शिवगंगा की सफाई के लिए लगाये गये फिल्टरेशन प्लांट का मेंटेनेंस चार्ज भुगतान नहीं करने पर कंपनी यह महत्वपूर्ण योजना बंद करने का विचार कर रही है. ओआरआइपीएल कंपनी के साइड इंचार्ज रिजवान ने बताया कि प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद बचे 1.70 करोड़ का भुगतान नहीं किया गया है.
एग्रिमेंट के अनुसार प्रोजेक्ट को पांच साल तक कंपनी की ओर से मेंटेनेंस के लिये निगम को हर महीने तीन लाख रुपये भुगतान करना तय है. नौ अक्तूबर 2016 से अबतक नगर निगम ने मेंटेनेंस की राशि नहीं दी है. पैसे के अभाव में स्टाफ आदि का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है. इससे काम करने में काफी परेशानी हो रही है. दो बार पत्र लिखने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >