शर्मनाक! बेटी पैदा हुई, तो पिता ने घोंट दिया गला

बेटी के जन्म से नाराज प्रसादी पंडित गुरुवार की रात आठ बजे अपनी ससुराल आया, पत्नी लक्खी देवी की गोद से लेकर बेटी का गला घोंटा, खाट पर पटका और मौके से फरार हो गया… देवघर : बेटी होने से नाराज एक पिता ने जन्म के 35 दिन बाद ही दूधमुंही बेटी प्रियंका की गला […]

बेटी के जन्म से नाराज प्रसादी पंडित गुरुवार की रात आठ बजे अपनी ससुराल आया, पत्नी लक्खी देवी की गोद से लेकर बेटी का गला घोंटा, खाट पर पटका और मौके से फरार हो गया…
देवघर : बेटी होने से नाराज एक पिता ने जन्म के 35 दिन बाद ही दूधमुंही बेटी प्रियंका की गला घोंट कर हत्या कर दी. घटना नगर थाना क्षेत्र के ऊपर सिंघवा मुहल्ले की है. घटना के बाद से आरोपी पिता प्रसादी पंडित फरार है. मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाने के एएसआइ एसके वाजपेयी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा शिशु के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
पुलिस को दिये बयान में बच्ची की मां लक्खी देवी ने कहा है कि 35 दिन पहले सदर अस्पताल में बेटी का जन्म हुआ था. इसके बाद वह अपने मायके ऊपर सिंघवा में रह रही थी. बच्ची के जन्म के बाद से ही पति गुस्से में थे.
19 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसके पति प्रसादी पंडित व ससुर भागवत पंडित आये. ससुर गांव में ही रहे और पति घर पर पहुंचे. उसने गोद से बच्ची को ले लिया व गला दबा कर खाट पर पटक दिया. लक्खी देवी ने सोचा कि बेटी सो गयी है. सुबह में उठी तो बच्ची को जगाने लगी. देखी कि बच्ची का शरीर कड़ा हो गया है. हो-हल्ला करने पर अन्य महिलाएं पहुंचीं. उनलोगों ने बताया कि रात में ही प्रियंका की मौत हो गयी है. लक्खी का दावा है कि पुत्री होने के कारण ही पति ने उसकी हत्या कर दी.
लक्खी के पिता ऊपर सिंघवा निवासी सुरेश पंडित ने बताया कि बच्ची को मारने के बाद दामाद रात में ही भाग गया. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है. घटना को लेकर नगर थाने में लक्खी के बयान पर एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया. बोर्ड में डॉ रंजन सिन्हा, डॉ सीके शाही व डॉ कुंदन शामिल थे. पोस्टमार्टम कर रहे डॉक्टरों ने बच्ची के सिर व गले के पिछले हिस्से में चोट पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >