देवघर : जिले में बहुत कम बारिश होने से सुखाड़ की चपेट में है. झारखंड सरकार इस पर ध्यान देकर किसान की रक्षा और सुखाड़ से निबटने का उपाय करे. उक्त बातें झाविमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह क्षेत्रीय संगठन प्रभारी अशोक वर्मा ने कही.
उन्होंने कहा कि देवघर जिले को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर सारठ प्रखंड कार्यालय पर धरना देंगे. 23 को सारठ में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलायी गयी है. इसमें संघर्ष की रणनीति तैयार की जायेगी तथा देवघर जिला को सुखाड़ घोषित करने की मांग की जायेगी.
