भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी

देवघर : साहेबगंज जिले के राजमहल जेल में बंद प्रभाकर मंडल ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित राजमहल के विधायक अनंत ओझा को मोबाइल पर जान मारने की धमकी दी है. सांसद से प्रभाकर मंडल ने एक करोड़ रुपये रंगदारी भी मांगी है. इस संबंध में जसीडीह भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक ने मोबाइल […]

देवघर : साहेबगंज जिले के राजमहल जेल में बंद प्रभाकर मंडल ने गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे सहित राजमहल के विधायक अनंत ओझा को मोबाइल पर जान मारने की धमकी दी है. सांसद से प्रभाकर मंडल ने एक करोड़ रुपये रंगदारी भी मांगी है. इस संबंध में जसीडीह भाजपा के नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक ने मोबाइल नंबर 7596891389 पर देवघर नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. जिक्र है कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के मोबाइल पर उक्त नंबर से कॉल कर कहा गया था कि राजमहल जेल से बोल रहा हूं.

भद्दी-भद्दी गाली-गलौज करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना है तो एक करोड़ रुपये देना होगा. नहीं तो चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. गोली मार देंगे. उसी ने राजमहल के विधायक अनंत ओझा को भी जान मारने की धमकी दी थी. दोनों नेताओं को 11 जुलाई को 11 बजे मोबाइल नंबर 7596891389 से कॉल कर धमकी दी गयी थी. इस संबंध में सांसद ने उसी दिन देवघर एसपी नरेंद्र कुमार सिंह को मामले की सूचना देकर कार्रवाई का निर्देश दिया था.

गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा
छह साल पहले ही मैंने अपनी सुरक्षा लौटा दी थी. मैं अपनी सुरक्षा के प्रति कतई चिंतित नहीं हूं. एक सांसद की सुरक्षा की जिम्मेवारी राज्य सरकार की पुलिस की है. जेल में बंद अपराधी धमकी दे रहे हैं. यह आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है.

  • राजमहल विधायक अनंत ओझा को भी चेताया, सुरक्षा बढ़ायी
  • भाजपा के जसीडीह नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक ने देवघर नगर थाने में इसको लेकर दर्ज करायी एफआइआर
  • मोबाइल से फोन कर धमकी देने वाले ने कहा था- राजमहल जेल से बोल रहा हूं
  • शिकायत के बाद राजमहल के मुखिया पति सुभाष चंद्र दास को पुलिस ने लिया हिरासत में, पूछताछ के बाद छोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >