देवघर में मर्डर, शिवगंगा के पास जुआ विवाद में युवक को गोली मारी, एक गिरफ्तार

देवघर :बाबा नगरी देवघरमें शिवगंगा के समीप गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्याकरदी गयी. बताया जाता है कि जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई है. वह जसीडीह के मालडीह का रहने वाला था. शिवगंगा गली में उसकी ससुराल है. […]

देवघर :बाबा नगरी देवघरमें शिवगंगा के समीप गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्याकरदी गयी. बताया जाता है कि जुआ खेलने के दौरान आपसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान प्रदीप ठाकुर के रूप में हुई है. वह जसीडीह के मालडीह का रहने वाला था. शिवगंगा गली में उसकी ससुराल है. हत्या के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बारिश ने प्रदूषण को धोया, झारखंड में आयी ठंड, खूब बिके पटाखे, कम हुए धमाके

गुरुवार देर रात हुई घटना के बाद परिजनों ने बताया कि प्रदीप देवघर के किसी निजी स्कूल में चहारदीवारी का निर्माण कार्य कर रहा था. एक उस पर दबाव डाल रहा था कि वह यह काम छोड़ दे. काम नहीं छोड़ने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी. प्रदीप के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या रवींद्र राय नामक किसी शख्स ने करवायी है.

हालांकि, पुलिस कह रही है कि जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद उसकी हत्या की गयी है. एसडीपीओ दीपक पांडेय ने बताया कि दिवाली की देर रात शिवगंगा के पास एक मकान में चोरी-छिपे कुछ लोग ताश और जुआ खेलरहेथे. इसी दौरान कुछ विवाद हुआ और पांडे पलिवार नामक युवक ने प्रदीप ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी.

Jharkhand : सिमडेगा में दिवाली के दिन महावीर मंदिर में फेंका प्रतिबंधित मांस, देखती रही पुलिस, विरोध करने पर किया लाठीचार्ज, दो घायल

प्रदीप की हत्या का आरोपी पांडे पलिवार कुछ दिन पहले ही जेल से निकला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है. एसडीपीओ ने कहा कि परिजनोंने जो आरोप लगाये हैं, उस बिंदु पर भी जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा और उसके बाद ही पूरे मामले का खुलासाहोपायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >