देवघर : बोकारो के कांवरिया की मौत, खाली पेट खा ली थी दर्द की दवा

देवघर : बाबाधाम कांवर यात्रा में आये बोकारो के कांवरिया की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के सन्डे बाजार फुसरो निवासी कांवरिया प्रदीप कुमार गौर ( 18 वर्ष) की मौत हो गयी. उसके साथी वीरेश व मोंटी ने बताया कि प्रदीप उनलोगों से पूर्व बाबाधाम पहुंचा था. यहां वह […]

देवघर : बाबाधाम कांवर यात्रा में आये बोकारो के कांवरिया की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के सन्डे बाजार फुसरो निवासी कांवरिया प्रदीप कुमार गौर ( 18 वर्ष) की मौत हो गयी. उसके साथी वीरेश व मोंटी ने बताया कि प्रदीप उनलोगों से पूर्व बाबाधाम पहुंचा था. यहां वह पुरोहित के यहां रूका.

देवघर : जमशेदपुर के कांवरिया अपूर्व रंजन पात्र की मौत

उनलोगों से पूर्व बाबाधाम पहुंचकर पुरोहित के यहां रुका. कांवर यात्रा में खाली पेट रहने के बावजूद उसने बुधवार रात में दर्द की दवा खा ली थी. अहले सुबह उठकर सभी साथी जलार्पण करने मंदिर जाने वाले थे, तभी प्रदीप ने पेट व छाती में दर्द होने की बात कही. उसे लाकर दूध-पावरोटी खिलाया. इसके बाद उसे उल्टी होने लगा और मुंह से ब्लड भी आ गया. साथियों ने मिलकर सदर अस्पताल लाया तो ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >