Deoghar News : जंगल में बैठ कर साइबर ठगी करते 10 आरोपित गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के सूड़ियाडीह के पास व सारठ-देवघर मुख्य पथ पर स्थित घोरपरास जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना के अधिकारी व विभिन्न कंपनियों के कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के सूड़ियाडीह के पास व सारठ-देवघर मुख्य पथ पर स्थित घोरपरास जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पीएम किसान योजना के अधिकारी व विभिन्न कंपनियों के कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते 10 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस मीडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार साइबर आरोपितों में सारवां थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी पलटन कुमार दास, मधुपुर थाना क्षेत्र के नबी बक्श रोड भेड़वा निवासी सुनील कुमार दास, करौं थाना क्षेत्र के डुमरथर गांव निवासी अनिल कुमार दास, पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव निवासी अमिर अंसारी, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी नवीन कुमार, मंझलाडीह गांव निवासी अख्तर अंसारी, इजहार अंसारी, ढ़ीबा गांव निवासी अरविंद कुमार मंडल, रिखिया थानांतर्गत लोढ़िया गांव के मूल निवासी वर्तमान सारठ थाना क्षेत्र के घाटघर गांव में रह रहे अमन कुमार तुरी व सारठ के रानीबांध गांव निवासी सुमन सौरभ महरा शामिल है.

साइबर आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 14 मोबाइल सहित 22 सिम कार्ड व तीन एटीएम कार्ड जब्त किया है. वहीं छह आरोपितों के पास से जब्त छह मोबाइल नंबर के खिलाफ प्रतिबिंब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया और शेष चार आरोपितों के पास से जब्त मोबाइल के आइएमइआइ नंबर के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया. साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कराया तथा कोर्ट के निर्देश पर साइबर पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल भेज दिया. आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल व सिम कार्ड की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर सहित सरकारी पदाधिकारी बनकर फोन-पे यूजर्स को कैशबैक का झांसा देकर तथा पीएम किसान योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर सुकांत त्रिपाठी, एसआइ अजय कुमार, सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार भगत व काफी संख्या में सशस्त्र बल शामिल थे.

हाइलाइट्स

सूड़ियाडीह व घोरपरास जंगल में छापेमारी

आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 14 मोबाइल सहित 22 सिमकार्ड व तीन एटीएम कार्ड किये जब्त

छह आरोपितों के पास से जब्त छह मोबाइल नंबर पर प्रतिबिंब पोर्टल में व चार आरोपितों के पास से जब्त मोबाइल के आइएमइआइ नंबर के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर दर्ज है शिकायत

आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >