बाइक दुर्घटना में युवक घायल

प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया.

इटखोरी. बैंक ऑफ इंडिया के सामने दो बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में इटखोरी निवासी राजू रजक का पुत्र हर्षित घायल हो गया. उसके बायें हाथ में गंभीर चोट लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग रेफर किया गया. बताया गया कि दोनों बाइक चालक समानांतर चल रहे थे, साइड लेने की दौरान आपस में टकरा गये. जिससे सड़क पर गिर गये. घायल को सामाजिक कार्यकर्ता क्रिस कुमार व ग्रामीणों ने उठाया और अस्पताल भेजा.

आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय

सिमरिया. प्रखंड के बानासाडी गांव में गुरुवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने को लेकर रविदास समाज की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जगरनाथ राम ने की. जयंती समारोह के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष बुधन राम, सचिव प्रदीप राम, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम को बनाया गया. जयंती पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. मौके पर बजरंगी राम, खुशयाली राम, गोपाल राम, सुमन कुमार रवि, राजेश प्रताप मेहरा, सिकंदर राम, अर्जुन कुमार, ओम कुमार,राजू राम, रौशन कुमार, राजदीप राम, अशोक राम,कामेश्वर राम, रामप्रवेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >