चतरा के छठ तालाब में नहाने उतरा युवक, डूबने से मौत; डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला शव

चतरा जिले के छठ तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 30 वर्षीय युवक शशि मुंडा की मौत हो गई. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया.

चतरा से मो० तसलीम की रिपोर्ट :

चतरा जिले के छठ तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धंगर टोली मुहल्ला निवासी शशि मुंडा, पिता स्व. सरयू मुंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, शशि मुंडा छठ तालाब में नहाने गया था. इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया.

डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर ने निकाला शव

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ तालाब के पास जुट गयी. राजद नेता भोला वर्मा ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना मिलने पर ASI प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. करीब डेढ़ घंटे तक शव को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. इसके बाद सूर्या क्लब के स्थानीय गोताखोर सतीश उर्फ अक्कू तालाब में उतरे और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.


घटना के बाद तालाब किनारे मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य

शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी

शव बाहर निकलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. परिजन शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे, जिससे मौके पर माहौल गमगीन हो गया. बताया जा रहा है कि शशि मुंडा मानसिक रूप से कमजोर थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर वार्ड पार्षद दीपक कुमार वर्मा उर्फ दीपू वर्मा, राजन वर्मा, आनंद कुमार, सौरभ अग्रवाल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में दो अपराधियों के पैर में लगी गोली


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >