सिमरिया. सिमरिया-हजारीबाग मुख्य पथ स्थित लेपो गांव के पास रविवार की देर शाम बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक की पहचान लेपो निवासी 35 वर्षीय प्रेम गंझू (पिता- कैला गंझू) के रूप में की गयी है.
घटना के बाद परिजन उसे हजारीबाग सदर अस्पताल लेकर गये, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातम छाया हुआ है.
जानकारी के अनुसार युवक गांव से अपने घर लौट रहा था, तभी सिमरिया से हजारीबाग की ओर जा रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गया.
परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया, उसे रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. युवक की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन प्रशासन से मुआवजा मांग रहे हैं.
