चतरा में वज्रपात से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जोरी के पोस्तिया गांव में खेत में काम कर रहे 26 वर्षीय युवक की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक की लहर है.

चतरा: चतरा जिले के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में सोमवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से विगेश कुमार (26) पिता जादो यादव की मौत हो गयी. वह सलैया पंचायत के पोस्तिया गांव का रहने वाला था.जानकारी के अनुसार विगेश खेत में काम कर रहा था.

इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी. तेज वज्रपात हुआ. वज्रपात के चपेट में आने से विगेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी.

सूचना मिलने पर मुखिया मनोज पासवान मौके पर पहुंचे.घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया. युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dinbandhu thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >