प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

फांसी लगाने के पूर्व युवक ने बनाया था वीडियो

चतरा. सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उसकी पहचान दिक्राइस्ट टोप्पो (18 वर्ष) पिता अंतोनी टोप्पो के रूप में की गयी़ युवक ने फांसी लगाने के पूर्व वीडियो बनाया था. घटना की सूचना पाकर एएसआई महेंद्र ठाकुर दल बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही फंदे से शव उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया. घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं था. आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >