यमुना प्रसाद ने चलाया जनसंपर्क अभियान

यमुना प्रसाद ने चलाया जनसंपर्क अभियान

चतरा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न वार्डो में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने सुरही, नगवां, दीभा समेत अन्य क्षेत्रो में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. श्री प्रसाद ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. दोबारा मौका मिला तो नगर के सभी क्षेत्रो में चहुंमुखी विकास करेंगे. सड़क, नाली समेत सभी मूलभूत सुविधा बहाल किया जायेगा. होल्डिंग टैक्स कम करने का प्रयास किया जायेगा, ताकि आम जनता पर बोझ कम पड़ सके. मौके पर श्यामदेव साव, मदन साव, रोहित साव, मंटू साहु, डबलू साहु, लक्ष्मण साहु समेत कई शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >