जोरो फाइटर को हरा विकेट वारियर्स ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विकेट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये.

गिद्धौर. प्रखंड के जपुआ मैदान में आयोजित जूनियर जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट विकेट वारियर्स की टीम ने जीत ली. फाइनल मेंं उसने जोरो फाइटर को हराया. विकेट वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 91 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी जोरो फाइटर की टीम सात ओवर में 32 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. बादल कुमार मैन ऑफ द मैच व अमन सिंह मैन ऑफ द सीरीज बने. समाजसेवी निरंजन दांगी, डॉ दयानंद कुमार ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को नकद 2100 रुपये व ट्रॉफी दे सम्मानित किया गया. उपविजेता टीम को नकद 1100 रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. अंपायर की भूमिका कमलेश कुमार ने निभायी.मौके पर हिमांशु केसरी, उज्ज्वल कुमार ,ऋषभ राज आकाश , ऋषभ ,इशांत, छोटू सुप्रभात, सौरभ कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रतापपुर में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान

प्रतापपुर. सड़क सुरक्षा को लेकर शनिवार को पुलिस ने थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान दो और चार पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की गयी. इस संबंध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व सड़क सुरक्ष के ख्याल से अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >