डीप बोरिंग से निरंतर बह रहा है पानी, खेती हुई सहज

प्रखंड के प्रगतिशील किसान मोहन दांगी ने खेती में नवाचार और मेहनत से बंजर भूमि को उपजाऊ बना दिया है.

30 सीएच 21- डीप बोरिंग से बहता पानी 22- लहलहा रहा फसल. प्रगतिशील किसान मोहन दांगी की प्रेरणादायक खेती इटखोरी. प्रखंड के प्रगतिशील किसान मोहन दांगी ने खेती में नवाचार और मेहनत से बंजर भूमि को उपजाऊ बना दिया है. उनके खेत में 300 फीट गहरे बोरिंग से पिछले डेढ़-दो महीने से निरंतर पानी बह रहा है. मॉनसून के प्रभाव के बाद जलधारा तेज हो गयी, जिसे रोकने के कई प्रयास असफल रहे. इस जल प्रवाह से खेतों की सिंचाई सहज हो गयी है. मोहन दांगी ने भिंडी, अदरक, हल्दी, ओल समेत कई हरी सब्जियों की खेती शुरू की है. उन्होंने कंकड़-पत्थर वाली भूमि को मेहनत से खेती योग्य बनाया. खेती ही उनके जीविकोपार्जन का मुख्य साधन है. उनकी लगन और नवाचार के लिए उन्हें केंद्र व राज्य सरकारों तथा जिला प्रशासन द्वारा दो दर्जन से अधिक प्रशस्ति पत्र और सम्मान प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि अब सिंचाई की कोई चिंता नहीं है, और फसलें लहलहा रही हैं. हालांकि, बाजार की कमी के कारण उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे सब्जियां खेतों में ही सड़ रही हैं. ऐसे किसानों को कोल्ड स्टोरेज और बेहतर विपणन की सुविधा मिलनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >