हिंदू जनमानस की एकता ही विश्व कल्याण का आधार: विहिप

पत्थलदास मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया.

विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया फोटो 19सीएच 5: संबोधित करते अतिथि चतरा. पत्थलदास मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुनेश्वर साव ने की. मंच संचालन जिला संयोजक अंकित पांडेय ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद पांडेय उपस्थित थे.वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत सह प्रमुख चतरा जिला पालक अरविंद सिंह व दुर्गावाहिनी प्रान्त मिलन प्रमुख शौर्या सिंह, विभाग संयोजक राजू यादव, जिला कार्यवाह पंकज शामिल हुए. संबोधन में क्षेत्र संगठन मंत्री ने कहा कि हिंदू दर्शन ही विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगा. सनातन संस्कृति मानव जीवन को उच्च आदर्शों, भाईचारे व समरसता की ओर ले जाने वाली जीवन पद्धति है. उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में धर्मरक्षा, समाज सेवा व संगठन के संकल्प के साथ हुई थी. तब से अब तक संगठन ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किये हैं. दुर्गा वाहिनी व मातृशक्ति की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही. स्थापना दिवस पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने परिषद के सनातन मूल्यों की रक्षा व संगठन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया. समापन अवसर पर भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता पर बल दिया गया. मौके पर पर विभाग संयोजक राजेश यादव, सह संयोजक भवानी सिंह, सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास, जिला उपाध्यक्ष, तारकेश्वर गुप्ता, जिला सह संयोजक ठाकुर राकेश रंजन,जिला बालोपष्णा गोलू बाबू, गौ रक्षा बिटू सिंह, जिला समरसता गुरुदेव गुप्ता, दुर्गावाहिनी जिला शक्ति साधना प्रमुख लक्ष्मी कुमारी,नगर अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार, नगर सयोजक रौशन तिवारी, टंडवा अध्यक्ष सोनू भारती,बजरंग दल,दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >