: पेट्रोल भरा कर बाइक से लौट रहे थे दोनों सिमरिया. बगरा – रांची मुख्य पथ स्थित जबड़ा चेकनाका के पास शनिवार की शाम सड़क हादसे में दो युवको की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतकों में दुंदुआ गांव निवासी गणेश भुइयां पिता मुखिया भुइयां व बसंत भुइयां पिता मंगल भुइयां शामिल है. ग्रामीणों की मदद से रेफरल अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार दोनो युवक जबड़ा बाजार गये हुए थे. बाजार से पेट्रोल पंप तेल भरवाने गये. लौटने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और चेकनाका के बोर्ड से टकरा गया. इस घटना में दोनो युवको की मौत हो गयी. बताया जाता है कि दोनों नशे में धुत थे. जिसके कारण यह घटना घटी. इधर दोनो युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा है, जबकि गांव में मातम का माहौल है. इधर पुलिस शवो को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छात्र भेज दिया गया।
जबड़ा चेकनाका के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
पेट्रोल भरा कर बाइक से लौट रहे थे दोनों
