अंतरराज्जीय चाेर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया

कान्हाचट्टी. राजपुर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर अंतरराज्जीय चाेर गिरोह के दो सदस्यों काे गिरफ्तार किया है. जिसमें हरियाणा के पचकुला जिला के रायपुरानी गांव निवासी जबरीउद्दीन अंसारी व जबीर सिंह शामिल हैं. थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व दोनों ने राजपुर थाना क्षेत्र के पाइप की चोरी की थी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए छापामारी अभियान चलाया. दोनों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में कई पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

एनडीपीएस एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर एनडीपीएस एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त रोहित दांगी (पिता उमेश कुमार दांगी) ऊंटा गांव का रहने वाला है. उसके खिलाफ ब्राउन शुगर तस्करी का मामला दर्ज है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ फरवरी 2025 में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से फरार चल रहा था. छापामारी अभियान चला कर उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक टीपू अंसारी व जवान शामिल थे.

एनडीपीएस एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

इटखोरी. पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त पप्पू रजक राजपुर थाना क्षेत्र के गड़िया गांव का रहने वाला है. पुलिस कई माह से उसकी तलाश कर रही थी. उस पर अफीम का कारोबार करने का आरोप है. पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >