ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाले दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

: एक पिस्टल, चार गोली, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक जब्त

चतरा. सदर पुलिस ने टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम पर ठेकेदारों से लेवी वसूलने वाले दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव निवासी जमेदार गंझू (पिता स्व कमलदेव गंझू) व टंडवा थाना क्षेत्र के खरीका गांव निवासी शंभु राम (पिता स्व चंदर राम) शामिल हैं. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, चार गोली, तीन मोबाइल फोन व एक बाइक जब्त किया गया. यह जानकारी थाना प्रभारी विपिन कुमार ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी कि डमडोईया गांव में एक ठेकेदार से लेवी लेने कुछ अपराधी आये हुए हैं. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियान चला कर जमेदार गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर शंभु राम को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में सदर थाना में आर्म्स एक्ट व अन्य एक्ट से संबंधित मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. वहीं अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कुमार गौतम व कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >