हंटरगंज. प्रखंड के गोखना जंगल में मंगलवार को दो बाइक मेंं जोरदार टक्कर हो गयी. जिससे एक बाइक पर सवार धरधरा गांव निवासी संजय कुमार (20) पिता जगधारी भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. उसकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर धरधारा से हंटरगंज बाजार आ रहा था. इस दौरान हंटरगंज से कुब्बा की ओर जा रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी.
कई थाना क्षेत्रों से गुजर रहे हैं अवैध रूप से कोयला लोड वाहन
चतरा. जिले में कोयले की तस्करी जारी है. अवैध रूप से कोयला लोड वाहन टंडवा, सिमरिया, लावालौंग, चतरा सदर, वशिष्ठ नगर जोरी, हंटरगंज, इटखोरी थाना क्षेत्रों के रास्ते बिहार की ओर भेजे जा रहे हैं. रात के अंधेरे में कोयले की तस्करी की जा रही है. नो इंट्री खुलते ही कोयला लोड वाहन गुजरते हैं. इस अवैध कारोबार से एक ओर सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर तस्कर मालामाल हो रहे हैं. कोयला तस्करी की ओर पुलिस व वन विभाग का ध्यान नहीं हैं. यही कारण है कोयला तस्करों का मनोबल बढ़ा हुआ है. अवैध कोयला को स्थानीय ईंट भट्ठों के साथ-साथ बिहार के विभिन्न ईंट भट्ठा, कंपनी व डीपो में भेजा जाता है. तस्करी में कई सफेदपोश भी शामिल हैं. कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जाती है. फर्जी चालान से अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.